प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
मरीन ड्राइव, आईएसबीटी, ऑक्सीजोन और जल संरक्षण परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और समय-सीमा पर अधिकारियों को दिए निर्देश
रायगढ़ ACGN:- वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न महत्वाकांक्षी विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मरीन ड्राइव, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी), एफसीआई ऑक्सीजोन, मिट्ठूमुड़ा तालाब, किसान राइस मिल ऑक्सीजोन और कयाघाट पुल सहित कई परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे हों और निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ को प्रदेश के सबसे आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित करना लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि सड़क, परिवहन, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी ये परियोजनाएं पूरी होने के बाद रायगढ़ विकास के नए मॉडल के रूप में पहचान बनाएगा।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव केवल यातायात सुविधा नहीं बल्कि शहर की नई पहचान बनेगी। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिकों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों को नवंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड परियोजना का निरीक्षण करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि यह आने वाले कई दशकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस टर्मिनल में एक साथ 30 बसों के संचालन की सुविधा होगी, जबकि अतिरिक्त बसों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय और बसों के रखरखाव के लिए वर्कशॉप क्षेत्र भी विकसित किया जा रहा है।
वित्त मंत्री ने एफसीआई परिसर में विकसित हो रहे ऑक्सीजोन का निरीक्षण करते हुए कहा कि बढ़ते शहरीकरण के बीच हरित क्षेत्र समय की जरूरत है। लगभग सात एकड़ में विकसित हो रहा यह ऑक्सीजोन शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के लिए दो प्रवेश द्वार विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रायगढ़ में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। आधुनिक सुविधाओं के साथ हरियाली और जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्य शहर को नई पहचान देंगे।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


