आम रास्ते में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
बिलासपुर ACGN:- जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे थाना रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि बैरागबन करैहापारा क्षेत्र के आम रास्ते में एक व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव ने तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश मिलने के बाद पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना की गई।
पुलिस टीम ने बैरागबन करैहापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विष्णु साहू पिता कौशल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी टेकर थाना सीपत जिला बिलासपुर बताया।
आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर भय का वातावरण बनाने और लोगों को डराने-धमकाने की घटना को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रतनपुर पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, हथियार लेकर घूमने वाले और आम लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, आरक्षक धनराज कुम्भकार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


