नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाईवे पर चलती कार में स्टंटबाजी करने वाले युवक पर चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हाईवे पर चलती कार में स्टंटबाजी करने वाले युवक पर चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

तेज रफ्तार कार में जान जोखिम में डालकर यातायात नियमों का उल्लंघन, क्रेटा वाहन जब्त

बिलासपुर ACGN:- थाना चकरभाठा पुलिस ने बिलासपुर-रायपुर हाईवे मार्ग पर तेज रफ्तार कार चलाते हुए स्टंटबाजी कर मानव जीवन को खतरे में डालने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 की रात करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच बिलासपुर-रायपुर हाईवे मार्ग स्थित हिर्री माइंस के पास वाहन चालक प्रशांत जायसवाल द्वारा अपनी क्रेटा कार क्रमांक CG 10 BE 4400 को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।
बताया गया कि वाहन चालक अपने मित्र के साथ कार की सनरूफ से बाहर निकलकर चलती गाड़ी में स्टंट कर रहा था, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और वाहन की तलाश कर उसे पकड़कर थाना लाया गया।
पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना के संबंध में अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने क्रेटा वाहन को जब्त कर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की।
वाहन चालक प्रशांत जायसवाल पिता जीत जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड, महुआ होटल के पास थाना कोतवाली बिलासपुर के खिलाफ पुलिस ने नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की है।
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या लापरवाही से बचें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now