नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोटमीकला हाट बाजार हत्याकांड और लूट मामले में चांदी खरीददार झारखंड से गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोटमीकला हाट बाजार हत्याकांड और लूट मामले में चांदी खरीददार झारखंड से गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ACGN:- कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में लूटे गए चांदी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1157 ग्राम चांदी बरामद की है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


मामला 26 मई 2026 को थाना पेण्ड्रा क्षेत्र के कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार का है, जहां ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी के साथ लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 163/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103, 309(6), 313, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग ने घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों तक पहुंच बनाई।
विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी मनीष मंडल ने कोटमीकला लूटकांड में लूटे गए चांदी के आभूषण झारखंड निवासी विजय पोद्दार को बेचे थे। इसके बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को झारखंड रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने घाघरा मोड़ मोहनपुर झारखंड निवासी विजय पोद्दार पिता मोहन पोद्दार उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से गला हुआ चांदी का जेवर 957 ग्राम और तीन जोड़ी चांदी के पायल 194 ग्राम कुल 1157 ग्राम चांदी बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस मामले में पूर्व में भी पुलिस ने सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें खुशीराम साहू, राजाराम साहू, गया प्रसाद रजक, मनीष मंडल उर्फ राहुल, सुजीत कुमार उर्फ सरगुन कुमार उर्फ राजू दास, संतोष कुमार दास और श्रेयांश शुक्ला शामिल हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में कई आरोपी पूर्व में भी चोरी और लूट जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड जैसे गंभीर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मामले में आगे की विवेचना जारी है और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now