शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस की कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
डंडे से हमला कर धमकी देने वाले आरोपी न्यायिक रिमांड पर, घटना में प्रयुक्त हथियार व बाइक जब्त
रायगढ़ ACGN:- जिले में असामाजिक तत्वों और बेवजह विवाद कर मारपीट करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रतन महका निवासी चन्द्रहास राठौर उम्र 25 वर्ष ने 17 जून 2026 को चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह दिशा मैदान की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के शिव मंदिर के पास उसे शनि महंत अपने साथी शिव दास महंत के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से मिला। दोनों आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए रुपये की मांग की।
पीड़ित द्वारा रुपये देने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान शिव दास महंत उर्फ माडू ने अपने हाथ में रखे बांस के डंडे से हमला कर उसके बाएं हाथ में चोट पहुंचाई।
पीड़ित की शिकायत पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 297/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घायल का सिविल अस्पताल खरसिया में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी शिव दास महंत उर्फ माडू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और आरोपी शनि महंत उर्फ सागर दास से बिना नंबर की काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों में शिव दास महंत उर्फ माडू पिता माखन दास महंत उम्र 18 वर्ष निवासी रतन महका चौकी खरसिया और शनि महंत उर्फ सागर दास पिता राजू दास महंत उम्र 20 वर्ष निवासी रतन महका चौकी खरसिया शामिल हैं।
खरसिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में भय का माहौल बनाने, बेवजह विवाद करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा, कीर्ति सिदार एवं सिदार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


