नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने किया शुभारंभ, योग को बताया जीवन संतुलन का आधार

रायपुर ACGN:- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने किया।


इस अवसर पर शासकीय मीडिल स्कूल काठाडीह की प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती उषा साव ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को योगाभ्यास कराया।


योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में योग का विशेष महत्व रहा है। महर्षि पतंजलि ने हजारों वर्ष पुरानी योग परंपरा को योगसूत्रों के माध्यम से व्यवस्थित रूप दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि जीवन को संतुलित, संयमित और सकारात्मक बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।


उन्होंने कहा कि मीडिया शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी, शोधार्थी और प्रोफेशनल्स योग के माध्यम से अपने जीवन में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। वर्तमान समय में योग का व्यावहारिक महत्व और इसके माध्यम से बढ़ते अवसरों को भी समझना आवश्यक है।


राष्ट्र ऋषि कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा स्थल के समीप आयोजित कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा ने योग के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवसिंह पाटिल, सहायक कुलसचिव ने किया। इस दौरान प्राध्यापकगण पंकज नयन पांडेय, डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेन्द्र मोहंती सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now