नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व योग दिवस पर योगमय हुआ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व योग दिवस पर योगमय हुआ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महमंद विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

बिलासपुर ACGN:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद, विकासखंड बिल्हा में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता एवं योग प्रशिक्षिका श्रीमती शांति सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। श्रीमती सोनी ने पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित योग शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण कर प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। योग के प्रति उनकी लगन और अनुभव के चलते कार्यक्रम को विशेष दिशा और गरिमा मिली।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं योग के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन के साथ हुई। श्रीमती शांति सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। योग से व्यक्ति में आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति का विकास होता है।


योगाभ्यास के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

विद्यार्थियों ने पूरी एकाग्रता और अनुशासन के साथ योग की मुद्राओं को अपनाया। पूरे विद्यालय परिसर में ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक वातावरण दिखाई दिया।


श्रीमती शांति सोनी ने कहा कि आज के समय में तनाव और अनियमित जीवनशैली के बीच योग मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को मजबूत बनाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के संदेश को आत्मसात करते हुए स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। विश्व योग दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मविकास की दिशा में प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

विद्यालय परिवार ने अंत में योग की भारतीय परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़,                        अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 764798 1711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now