नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

तोरवा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

बिलासपुर ACGN:- थाना तोरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दिनांक 19 जून 2026 को थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि जून 2025 में उसकी पहचान सूरज यादव निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास, थाना सरकंडा बिलासपुर से हुई थी। बातचीत और मेल-मिलाप बढ़ने के दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का विश्वास दिलाया। आरोप है कि आरोपी ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 340/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाकर आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी सूरज यादव पिता स्वर्गीय जयराम यादव उम्र 34 वर्ष निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बिलासपुर पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now