पंप हाउस झोपड़ीपारा में बिजली के खंभे में लगी आग, कई घरों की सप्लाई प्रभावित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिजली खंभों पर अव्यवस्थित तारों का जाल बना खतरा, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
कोरबा ACGN:- जिले के पंप हाउस झोपड़ीपारा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बिजली के एक खंभे में लगे तारों के गुच्छे में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई घरों के बिजली कनेक्शन के तार जल गए और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बिजली खंभों पर घरेलू कनेक्शनों के लिए बड़ी संख्या में तारों का जाल फैला हुआ है। कई जगहों पर तार इतने अधिक संख्या में एक साथ जुड़े हुए हैं कि वह मकड़ी के जाल की तरह दिखाई देते हैं। इसी अव्यवस्थित वायरिंग के कारण शॉर्ट सर्किट की स्थिति बनी और देखते ही देखते खंभे पर लगे तारों में आग भड़क उठी।
आग लगने की घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। आग के कारण कई घरों की बिजली सप्लाई बंद हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खंभों पर बढ़ते हुए अवैध और अव्यवस्थित कनेक्शन भविष्य में बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। समय रहते बिजली विभाग द्वारा ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर तारों को व्यवस्थित नहीं किया गया तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में लगे बिजली खंभों की जांच कर अतिरिक्त तारों को व्यवस्थित किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


