नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 217 फरार वारंटी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 217 फरार वारंटी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

6 दिनों में 56 स्थायी और 161 गिरफ्तारी वारंटों की हुई तामिली, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

रायगढ़ ACGN:- न्यायालय से जारी वारंटों के बाद लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने मात्र छह दिनों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 217 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 15 जून से 20 जून 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर फरार आरोपियों की धरपकड़ की। इस कार्रवाई में 56 स्थायी वारंट और 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई है।


अभियान के दौरान थाना जूटमिल पुलिस ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 31 वारंटों की तामिली की। इसमें 18 गिरफ्तारी वारंट और 13 स्थायी वारंट शामिल रहे। वहीं थाना छाल पुलिस ने 25 वारंटों की तामिली कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा धरमजयगढ़, लैलूंगा, खरसिया, कोतवाली, भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, कोतरारोड़, पूंजीपथरा, तमनार सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों ने मुखबिर सूचना, तकनीकी सहायता और स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान का उद्देश्य ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसना है जो कानून से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। “ऑपरेशन क्लीन हंट” आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now