उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नगरीय प्रशासन विभाग ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव द्वारा कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की गई घोषणा अब पूरी हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा के नगर पंचायत से नगर पालिका में उन्नयन के संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार अब कोटा नगर पंचायत का दर्जा समाप्त होकर नगर पालिका कोटा के रूप में अस्तित्व में आ गया है। नगर पालिका कोटा की सीमाएं पूर्व में निर्धारित नगर पंचायत कोटा की सीमाओं के अनुरूप ही रहेंगी।
नगर पालिका बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। नगरीय सुविधाओं के विस्तार, बेहतर अधोसंरचना विकास, सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए अब योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा।
गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। शासन द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने इसे कोटा के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
कोटा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नगर पालिका बनने से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


