भाजपा के योग जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आशीर्वाद पॉइंट टीपी नगर में आयोजित हुआ वृहद योग शिविर, गोपाल मोदी ने कहा- योग स्वस्थ जीवन का आधार
कोरबा ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आशीर्वाद पॉइंट टीपी नगर में वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और जीवन में संतुलन स्थापित करने की एक प्रभावी पद्धति है।

गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। आज योग पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवन के माध्यम के रूप में अपनाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

शिविर में पतंजलि योगपीठ की छत्तीसगढ़ प्रभारी जया मिश्रा ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


