नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाला बाल अपचारी पकड़ा गया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाला बाल अपचारी पकड़ा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर चैट ग्रुप में किए थे फोटो-वीडियो साझा, साइबर थाना ने मोबाइल किया जब्त

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 19 मई 2026 को साइबर थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड एवं प्रसारित किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 79 बीएनएस, 67-बी आईटी एक्ट एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी साइबर श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर थाना की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की पहचान कर उसके संचालक तक पुलिस पहुंची। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान 17 वर्ष 4 माह के एक बालक के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग बालिका एवं अन्य लोगों से संपर्क करने तथा बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो विभिन्न चैट ग्रुपों में साझा करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
मामले में आगे की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा और निजता से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों से ऑनलाइन दोस्ती करने, निजी फोटो-वीडियो साझा करने और व्यक्तिगत जानकारी देने से बच्चों को बचना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर बच्चों की निजता और सम्मान को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी।
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह सहित साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now