नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में हुआ योगाभ्यास, लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में हुआ योगाभ्यास, लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने किया योग, नियमित योग अपनाने का दिया संदेश

धर्मजयगढ़ ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धर्मजयगढ़ स्थित पीएम श्री आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य हाकिम उल्लाह खान के मार्गदर्शन में योग की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। उपस्थित लोगों ने योगासन और प्राणायाम कर शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के महत्व को समझा।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सरकार, उपाध्यक्ष यादव जी, किसान मोर्चा के श्री टीकाराम पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भारत लाल साहू, पूर्व अध्यक्ष तरजन भारती सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और संतुलित जीवन के लिए अपनाई जा रही है। नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से अपील की कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now