मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- योग को जीवन का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मुख्यमंत्री ने बताया योग को भारत की अमूल्य देन
अम्बिकापुर ACGN:- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ, संतुलित और शांतिपूर्ण जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” वर्तमान समय की जरूरत को दर्शाती है। आज की बदलती जीवनशैली, तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग हर आयु वर्ग के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत द्वारा रखे गए प्रस्ताव को दुनिया के देशों का व्यापक समर्थन मिलना इस बात का प्रमाण है कि वैश्विक समुदाय ने भारतीय योग परंपरा की उपयोगिता को स्वीकार किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि योग स्वास्थ्य और आरोग्य की ऐसी साधना है जो जीवन के हर पड़ाव में व्यक्ति का मार्गदर्शन करती है। योग शरीर को निरोग, मन को शांत और विचारों को सकारात्मक बनाता है। उन्होंने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी इसकी उपयोगिता को स्वीकार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योग को गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। योग शिक्षा, प्रशिक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि स्वस्थ जीवनशैली को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने बच्चों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग से केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, संभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


