नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जांजगीर-चांपा में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, जिले को मिली तीन नई एंबुलेंसों की सौगात

जांजगीर-चांपा ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब के जाज्वल्य देव द्वार परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया में पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग “विकास भी, विरासत भी” की भावना को साकार करता है और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच पर सम्मान दिला रहा है।


मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में बीमारी आने का इंतजार करने के बजाय पहले से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। नियमित योगाभ्यास, संतुलित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई समस्याओं से बचा जा सकता है।


उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक शांति, आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच का आधार भी है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त जीवन जीने और संतुलित व्यक्तित्व के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान पामगढ़ विकासखंड के ग्राम कुटराबोड़ निवासी युवा मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने स्वेच्छानुदान मद से 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भीमा तालाब परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण भी जरूरी है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं की भी सौगात मिली। मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने नवागढ़, पामगढ़ और अकलतरा विकासखंड के लिए उपलब्ध कराई गई तीन नई एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now