नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रतिष्ठान से कोरबा में बढ़ेगा व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कोरबा ACGN:- कोरबा के सरदार वल्लभभाई पटेल नगर (साडा कॉलोनी) जमनीपाली क्षेत्र में नवनिर्मित होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष योगेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद अशोक चावलानी, आरपी तिवारी, नरेंद्र अग्रवाल तथा ओम हॉस्पिटल रायपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर ओमप्रकाश अग्रवाल सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।


अतिथियों ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा शहर तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल और रेस्टोरेंट की शुरुआत स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।


उन्होंने कहा कि नए प्रतिष्ठानों के खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय व्यापार तथा पर्यटन को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवा और ग्राहकों का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण होता है।


अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का अवलोकन कर यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान आने वाले समय में अपनी बेहतर सेवाओं के माध्यम से कोरबा में एक अलग पहचान बनाएगा।


समारोह के अंत में होटल संचालक गौरी शंकर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रजत अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों के लिए स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now