नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बांकीमोंगरा में गूंजा योग का संदेश, गजरा मैदान में हुआ भव्य शिविर का आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बांकीमोंगरा में गूंजा योग का संदेश, गजरा मैदान में हुआ भव्य शिविर का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

योग को जीवनशैली बनाने का लिया संकल्प, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कोरबा ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद द्वारा गजरा ग्राउंड में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


योग शिविर में प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने, मानसिक तनाव कम करने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के महत्व को विस्तार से बताया।


इस गरिमामयी आयोजन में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, SLRM सेंटर की सफाई दीदियां, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आसपास के नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली प्राचीन भारतीय परंपरा है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनावपूर्ण वातावरण में स्वस्थ रहने के लिए योग एक सरल और प्रभावी माध्यम है, जिसे पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और विकसित नगर की नींव होते हैं। उन्होंने शिविर में SLRM सेंटर की सफाई दीदियों और नगरवासियों की भागीदारी की सराहना करते हुए सभी से नियमित योग करने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया,  उपस्थित अतिथियों ने नगर पालिका कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने सुबह की जिम्मेदारियों के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता दी।


शिविर का समापन विश्व शांति के सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ और सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now