नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लखनपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लखनपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

जनदर्शन में नागरिकों से आत्मीय संवाद, बोले मंत्री – शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

सरगुजा ACGN:- प्रदेश सरकार की जनोन्मुखी कार्यशैली और सुशासन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित अपने निज निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और जनहित से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।


जनदर्शन के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व सहित विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं और मांगें रखीं। मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च स्थान देते हुए कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक मिले और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो।


उन्होंने कहा कि जनदर्शन जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है और उनके समाधान के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई जा सकती है।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार केवल विकास कार्यों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि योजनाओं और सुविधाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे। इसके लिए लगातार निगरानी और जनसंवाद की प्रक्रिया जारी रखी जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने मंत्री के समक्ष अपनी बात रखने और समस्याओं की सुनवाई होने पर संतोष व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच इस प्रकार का संवाद क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पहल है।
लखनपुर में आयोजित यह जनदर्शन कार्यक्रम सरकार की जवाबदेही, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को दर्शाता नजर आया, जहां समस्याओं के समाधान के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now