नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-  सौरभ साहू

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, नागरिकों से संवाद कर योजनाओं का लाभ लेने किया आह्वान

सरगुजा ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत अंबिकापुर में वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्र योजनाओं से जुड़ने के लिए पंजीयन कराया।


कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के लाभ और क्रियान्वयन की जानकारी ली।


शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अनेक योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं से जुड़ने की जानकारी देते हुए मौके पर ही पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की सुविधाओं से वंचित न रहे।


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर पहुंचाया जा रहा है। इससे गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान केवल सरकार की उपलब्धियों को बताने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं योजनाओं का लाभ लें और आसपास के पात्र लोगों को भी जागरूक करें।


विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सुविधा मिल रही है, जिससे आमजन को काफी लाभ पहुंच रहा है।


शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। लोगों ने कहा कि अलग-अलग विभागों की जानकारी और पंजीयन सुविधा एक ही स्थान पर मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिली है।


अंबिकापुर में आयोजित यह शिविर सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने वाला प्रयास साबित हुआ, जहां शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now