सेवा, संस्कार और भक्ति का संगम बना सिल्क सिटी एमजिएफ वर्कर्स क्लब का वार्षिक अधिवेशन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बरहामपुर, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
रिपोर्टर :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
होटल कामत पार्क स्ट्रीट में आयोजित 11वीं साधारण परिषद बैठक में कार्तिक मास की महिमा, भगवान की उपासना और मानव सेवा के संदेश ने बांधा समां।
बरहामपुर ACGN:- समाजसेवा, जनकल्याण और मानवता की सेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए सिल्क सिटी (MGF) एमजिएफ वर्कर्स क्लब की 11वीं साधारण परिषद बैठक श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। होटल कामत पार्क स्ट्रीट में क्लब की चेयरपर्सन यज्ञसेनी देवी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सेवा के साथ आध्यात्मिक विचारों का भी सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष ब्रह्मचारी पंचरत्न दास प्रभुजी एवं क्लब के उपस्थित सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट चिनारी सूर्य नारायण ने क्लब की गतिविधियों एवं कार्यों से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. किरण कुमार पाणिग्राही ने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया, वहीं क्लब की अध्यक्ष यज्ञसेनी देवी ने मुख्य अतिथि को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

अपने उद्बोधन में ब्रह्मचारी पंचरत्न दास प्रभुजी ने कार्तिक मास की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महिमा पर प्रकाश डालते हुए भगवान की पूजा-अर्चना, भक्ति और उपासना के महत्व को बेहद सरल एवं भावपूर्ण तरीके से समझाया। उनके आध्यात्मिक संदेशों ने उपस्थित सदस्यों को भक्तिभाव से भावविभोर कर दिया। उन्होंने कार्तिक मास में भगवान की आराधना करते हुए भगवत कृपा और आशीर्वाद प्राप्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान बानीश्री ने भगवान जगन्नाथ के सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुन और आध्यात्मिक संदेशों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आनंद एवं श्रद्धा का अनुभव किया।
इस अवसर पर डॉ. जयंती राव, डीजी राज किशोर स्वाईं, सीमांचल पाणिग्राही, जे. रामचंद्र राव सहित हरिहर पात्र, प्रभाकर, पोलाकी, केशव राव, पी. बुच्ची बाबू, नारायण मूर्ति और पूर्णचंद्र सुबुद्धि सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब की 11वीं साधारण परिषद बैठक को सफल एवं भव्य बनाने में सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजसेवा, आपसी सहयोग, मानवता और आध्यात्मिक चेतना के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































