सलियाटोली में बन रहा अत्याधुनिक नालंदा परिसर, युवाओं को मिलेगा 24 घंटे अध्ययन का अवसर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जशपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण, बोले- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
जशपुर ACGN:- जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत सलियाटोली ग्राम में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। लगभग 4 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस अत्याधुनिक अध्ययन केंद्र को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
250 सीटर क्षमता वाले इस नालंदा परिसर को जिले के युवाओं के लिए आधुनिक अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल, मार्गदर्शन और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि यह परिसर विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा और जशपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा स्थापित करेगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि परिसर का प्लिंथ लेवल कार्य पूरा हो चुका है और शेष निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्माण में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नालंदा परिसर
निर्माणाधीन नालंदा परिसर में विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई जोन, इंडोर और आउटडोर स्टडी जोन, ऑक्सी रीडिंग जोन सहित प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 50 हजार से अधिक पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी।
परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए सौर ऊर्जा प्रणाली विकसित की जाएगी और 50 से अधिक देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। युवाओं की सुविधा के लिए यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम और हेल्थ जोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
इसके अलावा आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली, बायोमेट्रिक पहचान व्यवस्था और आधुनिक पुस्तक प्रबंधन प्रणाली जैसी तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक केंद्र युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर देंगे और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
निरीक्षण के दौरान पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


