दुष्कर्म के आरोपी को अभनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, धमकी देकर वारदात करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज
रायपुर ACGN:- अभनपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भास्कर जना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने महिला को धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर डराने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी भास्कर जना और पीड़िता का पति मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं तथा दोनों ग्राम कोलर में अलग-अलग किराये के मकान में रहते हैं। दोनों एक ही बिस्किट फैक्ट्री में काम करते हैं। आरोपी की पीड़िता पर पहले से गलत नजर होने की बात सामने आई है।
पुलिस जांच के मुताबिक 18 जून 2026 को आरोपी अपनी पत्नी और पीड़िता के पति के साथ फैक्ट्री काम करने गया था। दोपहर के समय मौका देखकर आरोपी घर वापस आ गया, जहां पीड़िता अकेली थी। आरोपी ने घर में प्रवेश कर पीड़िता को प्रेम संबंध का झांसा दिया और चाकू दिखाकर डराते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी द्वारा घटना के दौरान पीड़िता का फोटो और वीडियो बनाने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।
घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद पति, आरोपी की पत्नी और मकान मालकिन मौके पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी आक्रोशित होकर चाकू लेकर हमला करने दौड़ा। मकान मालकिन ने बचाव में डंडे से वार कर आरोपी को पकड़ने में मदद की और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार कराया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 199/26 के तहत धारा 64, 351(2), 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी भास्कर जना पिता परमेश्वर जना उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पितामाहुल थाना सुबलाया जिला सोनापुर ओडिशा हाल ग्राम कोलर न्यू शांति नगर अभनपुर रायपुर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


