कोयला चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस की कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
मिलावट कर कोयला अफरा-तफरी करने के मामले में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर ACGN:- कोयला चोरी और मिलावट कर अफरा-तफरी करने के मामले में सकरी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को प्रार्थी आरके पाण्डेय निवासी न्यू लोको कॉलोनी बिलासपुर ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दीपका कोल माइंस से एफ/जी ग्रेड का कोयला भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्रा.लि. लोखंडी के लिए भेजा गया था। 10 जून की सुबह कोयला लेकर पहुंचे ट्रेलरों की जांच करने पर उसमें निर्धारित ग्रेड का कोयला नहीं पाया गया।
ट्रेलर चालकों से पूछताछ में जानकारी सामने आई कि एफ ग्रेड के कोयले को चोरी कर उसमें मिलावट कर प्लांट तक पहुंचाया गया था। मामले में बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक एवं प्लांट के सुपरवाइजर की मिलीभगत से साजिश रचकर कोयला चोरी करने की बात सामने आई।

रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 552/2026 धारा 116(3), 117(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने पहले ही मामले में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
मामले में फरार आरोपी अजय कुमार सिंह पिता रामसिंह उम्र 36 वर्ष निवासी समृद्धि विहार कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


