नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से बच्चों को मिल रही नई जिंदगी, 853 बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से बच्चों को मिल रही नई जिंदगी, 853 बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान के लिए जिला प्रशासन की पहल, अब तक 1.34 लाख बच्चों की स्क्रीनिंग

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संचालित ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ अभियान के तहत जिलेभर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोगों की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।


कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में आज जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की हृदय जांच की गई।


इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र गांधी नगर, मोहदी, संघर्ष नगर, रामकुंड, बीरगांव, खमतराई एवं दोंदेखुर्द सहित विभिन्न स्थानों पर बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। पूरे जिले में कुल 853 बच्चों की जांच की गई।


प्रशासन के अनुसार ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के अंतर्गत अब तक जिले में 1 लाख 34 हजार 504 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। वहीं 14 बच्चों को मेडिकल उपचार एवं प्रबंधन उपलब्ध कराया गया है, जबकि 18 बच्चों का निःशुल्क हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है।


जिला प्रशासन का कहना है कि अभियान के माध्यम से बच्चों में गंभीर बीमारियों की पहचान समय पर हो रही है, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और कई परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now