नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 1 करोड़ 77 लाख की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

1 करोड़ 77 लाख की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

निवेश पर 6 प्रतिशत मासिक रिटर्न का झांसा देकर 13 से अधिक लोगों से की थी करोड़ों की ठगी, जांजगीर-चांपा से पकड़ा गया आरोपी

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की निवेश धोखाधड़ी के मामले में आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया है।
मामले में दरोगापारा निवासी संजय मिश्रा ने थाना कोतवाली रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विश्वजीत देवनाथ ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर प्रतिमाह 6 प्रतिशत रिटर्न देने का झांसा देकर उससे और अन्य लोगों से बड़ी रकम निवेश कराई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि आरोपी ने 13 से अधिक निवेशकों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये जमा कराए थे। आरोपी द्वारा शुरुआत में कुछ समय तक राशि और ब्याज लौटाया गया, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा और अधिक लोगों ने निवेश किया। बाद में रकम वापस नहीं मिलने पर निवेशकों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के खिलाफ जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए आरोपी को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह निवेशकों से राशि लेकर शेयर ट्रेडिंग में लगाता था। बाजार में नुकसान होने के बाद वह निवेशकों की रकम वापस नहीं कर सका। पुलिस द्वारा आरोपी के बैंक खातों, ट्रेडिंग खातों एवं अन्य वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देवनाथ पिता जतीन्द्र देवनाथ उम्र 43 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक मुनाफे या गारंटी रिटर्न के लालच में बिना जांच-पड़ताल किसी भी निवेश योजना में पैसा न लगाएं। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now