नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वनांचल झिरिया में बरगद की छांव में लगी जनचौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विकास कार्यों की ली जानकारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वनांचल झिरिया में बरगद की छांव में लगी जनचौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विकास कार्यों की ली जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का ग्रामीणों से लिया फीडबैक, समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

मुंगेली ACGN:- वनांचल क्षेत्र के ग्राम झिरिया में बरगद के पेड़ की छांव तले आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद किया गया। इस दौरान गांव के परिवारजनों से मिलकर क्षेत्र की स्थिति, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।


जनचौपाल में ग्रामीणों से मोदी सरकार और साय सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों और भविष्य की जरूरतों से अवगत कराया। इस अवसर पर लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और अन्य स्थानीय सुविधाओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।


ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं। लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान हितैषी योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।


जनचौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सामने रखे। ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक पहल करने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।


इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गांव तक बिजली पहुंचने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले जहां कई मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी होती थी, वहीं अब विकास कार्यों में तेजी आई है और गांव में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।


जनचौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।


वनांचल क्षेत्र में आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम से ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया और लोगों ने शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने को महत्वपूर्ण बताया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now