नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जागरूकता की पहल: बाल विवाह रोकने और महिला सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जागरूकता की पहल: बाल विवाह रोकने और महिला सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

ग्राम पंचायत मकरबंधा में जागरूकता शिविर, बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर ग्रामीणों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

सूरजपुर ACGN:- जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकरबंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सभी से जागरूक होकर इस कुरीति के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया।


उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया और बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना देने की अपील की गई।


महिला संरक्षण अधिकारी इंदिरा चौबे ने घरेलू हिंसा अधिनियम और सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
महिला सशक्तिकरण केंद्र से जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती सलोनी कुजूर और वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ फरजाना ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, भ्रूण हत्या रोकथाम, बालिकाओं में समानता, महिला उत्पीड़न, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी।


ग्रामीणों को महतारी वंदन ई-केवाईसी, साइबर अपराधों से बचाव और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में नशा मुक्ति, बालिकाओं की शिक्षा और संस्कारयुक्त समाज निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर सरपंच आरती सिंह, सचिव रामदुलार सिंह, जिला पंचायत ऑडिटर प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now