“12 साल बेमिसाल” में गूंजा विकास का संदेश, महिला सशक्तिकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर का आयोजन, प्रतियोगिताओं के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को किया प्रस्तुत
सूरजपुर ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सूरजपुर द्वारा “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन अटल कुंज भाजपा कार्यालय सूरजपुर में किया गया। कार्यक्रम में विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का संदेश गूंजा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े एवं महिला मोर्चा प्रभारी संध्या सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और जनहितकारी योजनाओं पर अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

उन्होंने महिलाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सशक्त महिला ही मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होती है।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगी, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और विश्व मंच पर देश की पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री देवंती साहू, नेहा तिवारी, उपाध्यक्ष बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीना सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित्रा राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला महामंत्री देवंती साहू एवं नेहा तिवारी ने अतिथियों, प्रतिभागियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


