अवैध गांजा परिवहन का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक के गांजे के साथ नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सक्ती छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 98171193039 48009
संवाददाता:- अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
ट्रेलर में छिपाकर ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे गांजा, फगुरम पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
सक्ती ACGN:- जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी फगुरम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रेलर वाहन से गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 209 किलो गांजा सहित लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है।
मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जेठा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए दिए गए निर्देशों के तहत 17 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रेलर वाहन टाटा सिग्ना क्रमांक RJ 09 GC 5216 में भारी मात्रा में गांजा भरकर ओडिशा से चंद्रपुर, फगुरम, खरसिया होते हुए राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी डभरा सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल को जानकारी देकर टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
चौकी फगुरम पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से सागर फैमिली ढाबा के सामने खरसिया-डभरा मुख्य मार्ग ग्राम बोडासागर के पास नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध ट्रेलर वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखे गए आठ सफेद-नीले रंग के प्लास्टिक बोरियों में 40 पैकेट गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट लगभग पांच किलो का था। कुल 208.965 किलोग्राम गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 4 लाख 48 हजार 250 रुपये आंकी गई है।
इसके अलावा पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये, उसमें भरा फ्लोरस्पार पाउडर जिसकी कीमत करीब 21 लाख 42 हजार 210 रुपये और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 66 लाख 20 हजार 460 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्पित सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 20 वर्ष, निवासी थाना जेवाजा जिला अजमेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वहीं एक नाबालिग भी इस मामले में शामिल है।
इस कार्रवाई में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


