नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेजबहार फेस-1 में गृह निर्माण मंडल की जमीन से हटा अतिक्रमण, निजी बिल्डर द्वारा बनाई जा रही अवैध सड़क पर कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेजबहार फेस-1 में गृह निर्माण मंडल की जमीन से हटा अतिक्रमण, निजी बिल्डर द्वारा बनाई जा रही अवैध सड़क पर कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 98171193039 48009

संवाददाता:- अनादि पांडेय


2006 में आवासीय परियोजना के लिए आबंटित भूमि पर हो रहा था निर्माण, सीमांकन रिपोर्ट के बाद मंडल ने की कार्रवाई

रायपुर ACGN:-  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने अपनी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए सेजबहार फेस-1 कॉलोनी स्थित मंडल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। मंडल की जमीन पर निजी बिल्डर द्वारा बिना अनुमति बनाई जा रही सड़क को हटाकर भूमि को सुरक्षित किया गया।
जानकारी के अनुसार दीनदयाल आवास योजना के तहत वर्ष 2006 में कलेक्टर रायपुर के आदेश से ग्राम सेजबहार एवं दतरेंगा की कुल 21.538 हेक्टेयर भूमि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को आवासीय परियोजना के लिए आबंटित की गई थी। इस भूमि पर एलआईजी आवासीय परियोजना विकसित की जानी थी।
स्वीकृत ले-आउट के अनुसार इस क्षेत्र में 1435 एलआईजी आवासों का निर्माण प्रस्तावित था। मंडल द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि स्वीकृत नक्शे के अनुसार अधिकांश आवासों का निर्माण किया गया, जबकि कुछ आवास भूमि विवाद के कारण नहीं बन सके।
हाल ही में मंडल द्वारा राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन कराया गया। सीमांकन के दौरान सामने आया कि निजी बिल्डर द्वारा मंडल की भूमि के हिस्से पर कब्जा कर सड़क निर्माण किया जा रहा है। रिपोर्ट में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद मंडल ने तत्काल कार्रवाई की।
कार्यपालन अभियंता संभाग क्रमांक-3 सेजबहार श्री नितेश कश्यप के नेतृत्व में मंडल की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनाई जा रही सड़क को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान संपदा अधिकारी अमृत लाल बरमन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मंडल अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि मंडल की महत्वपूर्ण परिसंपत्ति है। भविष्य में इस क्षेत्र में नई आवासीय परियोजना विकसित करने की योजना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मंडल की जमीन और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now