सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
डी.डी. नगर पुलिस की कार्रवाई, बटनदार चाकू बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती, आरोपी पहुंचा जेल
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डी.डी. नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना क्षेत्रों में लगातार संध्या पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 17 जून 2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुरा क्षेत्र स्थित महादेव घाट पुल के पास एक व्यक्ति हाथ में बटनदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है और क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेन्द्र धीवर पिता थानुराम धीवर उम्र 29 वर्ष निवासी बाजार चौक, डॉलफिन इम्प्रेस के सामने, मोवा, थाना पंडरी, जिला रायपुर बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री संदीप पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम द्वारा की गई।
थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार पेट्रोलिंग और जांच अभियान जारी रखा गया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


