नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेलवे स्टेशन पार्किंग कर्मचारी निकला एक्टिवा चोरी का आरोपीमौदहापारा पुलिस ने चोरी की एक्टिवा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रेलवे स्टेशन पार्किंग कर्मचारी निकला एक्टिवा चोरी का आरोपी
मौदहापारा पुलिस ने चोरी की एक्टिवा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पुलिस को मिली सफलतारायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र से एक्टिवा वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे स्टेशन पार्किंग में कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा वाहन बरामद कर आगे की कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेन्द्र कुमार साहू निवासी बजरंग नगर, आमापारा, थाना आजाद चौक रायपुर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एलजे 1434 चोरी हो गया है।
बताया गया कि दिनांक 23 जून 2024 को प्रार्थी का मित्र दिनेश सिंह ठाकुर उक्त एक्टिवा वाहन से कादर चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान गया था। उसने वाहन को दुकान की बाउंड्री के बाहर खड़ा किया और अंदर चला गया। कुछ समय बाद वापस आने पर वाहन वहां नहीं मिला। अज्ञात चोर वाहन चोरी कर फरार हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की।
इसी दौरान पुलिस को चोरी के वाहन और आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर विकास जंघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने एक्टिवा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी विकास जंघेल पिता स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद जंघेल उम्र 24 वर्ष निवासी स्टेशन चौक लोधीपारा, थाना गंज रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एलजे 1434, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर ली गई।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र से एक्टिवा वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे स्टेशन पार्किंग में कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा वाहन बरामद कर आगे की कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेन्द्र कुमार साहू निवासी बजरंग नगर, आमापारा, थाना आजाद चौक रायपुर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एलजे 1434 चोरी हो गया है।
बताया गया कि दिनांक 23 जून 2024 को प्रार्थी का मित्र दिनेश सिंह ठाकुर उक्त एक्टिवा वाहन से कादर चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान गया था। उसने वाहन को दुकान की बाउंड्री के बाहर खड़ा किया और अंदर चला गया। कुछ समय बाद वापस आने पर वाहन वहां नहीं मिला। अज्ञात चोर वाहन चोरी कर फरार हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश शुरू की।
इसी दौरान पुलिस को चोरी के वाहन और आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर विकास जंघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने एक्टिवा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी विकास जंघेल पिता स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद जंघेल उम्र 24 वर्ष निवासी स्टेशन चौक लोधीपारा, थाना गंज रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एलजे 1434, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर ली गई।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now