नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा, कंपनी के कर्मचारी ने ही रची 10 लाख की लूट की साजिश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा, कंपनी के कर्मचारी ने ही रची 10 लाख की लूट की साजिश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

मास्टर माइंड समेत आरोपी गिरफ्तार, 9.70 लाख नगद सहित 10.80 लाख का माल बरामद

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस ने 10 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए कंपनी के ही कर्मचारी को मास्टर माइंड के रूप में गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी ने अपने भाई और उसके साथी के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई 9 लाख 70 हजार रुपये की नगद राशि सहित घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन और मोबाइल जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी अतुल अग्रवाल ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी निर्माण कंपनी का कार्य सेक्टर-26 नया रायपुर में चल रहा है। मजदूरों के भुगतान के लिए कंपनी कर्मचारी विद्यासागर डहरिया को 10 लाख रुपये नगद दिए गए थे। वह राशि लेकर कार्यालय से नया रायपुर जा रहा था।
इसी दौरान रायपुर से सेरीखेड़ी मार्ग पर ओवरब्रिज के पास दो अज्ञात युवक दोपहिया वाहन से पहुंचे और कर्मचारी को रोककर बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराया और 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर श्री स्मृतिक राजनाला तथा रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, तकनीकी विश्लेषण और कंपनी के कर्मचारियों की गतिविधियों की जांच शुरू की। जांच के दौरान कंपनी कर्मचारी दिनेश राव की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनेश राव ने पूरी साजिश का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2022 से कंपनी में ऑफिस बॉय के रूप में काम कर रहा था और उसे कंपनी की नगदी के आवागमन की जानकारी रहती थी। उसने करीब एक माह पहले लूट की योजना बनाई थी और अपने भाई व उसके साथी को इसमें शामिल किया था।
घटना के दिन कर्मचारी के 10 लाख रुपये लेकर निकलने की जानकारी दिनेश राव को थी। उसने अपने भाई को बुलाकर कर्मचारी की पहचान कराई और योजना के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने आरोपी दिनेश राव पिता स्वर्गीय श्याम राव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिरौलमू थाना छत्तरपुर बरमपुर जिला गंजाम ओडिशा, हाल पता चौबे कॉलोनी रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की निशानदेही पर 9 लाख 70 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त बर्गमेन वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूके 6037 और मोबाइल फोन कुल कीमत लगभग 10 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
मामले में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now