नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कसी कमर, सुरक्षा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कसी कमर, सुरक्षा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

वीवीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा, व्यवस्थाओं और विकास परियोजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस

भुवनेश्वर, ओड़िशा ACGN:- ओड़िशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने एवं केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ओड़िशा दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 और 20 जून को होने वाले इस हाई प्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने लोक सेवा भवन में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।


बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती अनु गर्ग, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 19 जून को अपने गृह जिला मयूरभंज के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। 20 जून को राष्ट्रपति अपना जन्मदिन अपनी जन्मभूमि और पहली कर्मभूमि रायरंगपुर में मनाएंगी। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे ओड़िशा के लिए गौरव और खुशी का अवसर बताया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी 20 जून को रायरंगपुर पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों ही नेता विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ओड़िशा और विशेष रूप से मयूरभंज जिले के लिए हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया जाएगा।
इन परियोजनाओं में बहुप्रतीक्षित रेलवे परियोजनाएं और मेगा कोल गैसीफिकेशन परियोजना प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा 19 जून को राष्ट्रपति रायरंगपुर उपखंड अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीआईपी आवागमन, जनसभा स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार श्री प्रकाश मिश्र, डीजीपी श्री वाई.बी. खुरानिया, विकास आयुक्त श्री डी.के. सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शाश्वत मिश्र, गृह एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री हेमंत शर्मा, खुफिया महानिदेशक श्री विनयतोष मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now