स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती का अवसर, 43 पदों के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
स्टाफ नर्स, लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों पर होगी भर्ती
जिला कोरबा ACGN:- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
जारी सूचना के अनुसार स्टाफ नर्स के 06 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 13 पद, ड्रेसर के 04 पद, फार्मासिस्ट के 06 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के 05 पद तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष के 09 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा आरक्षण नियमों के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के सूचना पटल तथा जिले की शासकीय वेबसाइट www.korba.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।
इस भर्ती से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ ही योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


