नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परमिट लेकर बस नहीं चलाई तो होगी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने कसे शिकंजे, RTO-DTO को मुख्यालय में रहकर काम करने के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

परमिट लेकर बस नहीं चलाई तो होगी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने कसे शिकंजे, RTO-DTO को मुख्यालय में रहकर काम करने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

बकाया कर वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान

रायपुर ACGN:- परिवहन विभाग ने प्रदेश में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री एस प्रकाश ने क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अब सभी RTO और DTO अपने पदस्थापना मुख्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। उन्हें मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी, ताकि आम जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके और विभागीय कार्यों में तेजी आए।

बैठक में जिलावार बकाया राजस्व की समीक्षा करते हुए परिवहन आयुक्त ने बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जांच चौकियों और फ्लाइंग स्क्वॉड को बकायादार वाहनों की सूची उपलब्ध कराकर कार्रवाई करने कहा गया है।
बस संचालन व्यवस्था को लेकर भी विभाग ने सख्ती दिखाई है। बस स्टैंडों पर प्रतिदिन बसों की मॉनिटरिंग की जाएगी। समय सारिणी का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों पर कार्रवाई होगी। वहीं परमिट लेने के बाद भी बस संचालन नहीं करने वाले संचालकों के परमिट निरस्त किए जाएंगे, जिससे नए आवेदकों को अवसर मिल सके।
परिवहन विभाग ने लग्जरी बसों की जांच को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। बसों में ज्वलनशील पदार्थ, अवैध सामान या ओवरलोडिंग पाए जाने पर वाहन जब्ती के साथ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फिटनेस सेंटरों द्वारा नियम विरुद्ध फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने पर सेंटर, वाहन मालिक और संबंधित वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण प्रक्रिया को भी और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लाइसेंस टेस्ट केवल RTO कार्यालय अथवा अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी में ही कराया जाएगा।
सड़क हादसों में घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राहत योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। RTO और DTO दुर्घटना स्थलों की जांच करेंगे तथा अस्पतालों और थानों में योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
वाहन डीलरों की समस्याओं के समाधान के लिए भी बैठक में चर्चा हुई। नए वाहनों के पंजीयन और पुराने वाहनों के नामांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-चालान व्यवस्था को आसान बनाने के लिए परिवहन कार्यालयों में अलग काउंटर लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
परिवहन आयुक्त श्री एस प्रकाश ने सभी अधिकारियों को निर्देशों के पालन की 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now