नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

हर गांव और शहर में चलेंगे विशेष जांच अभियान, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ को टीबी मुक्त बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में टीबी मरीजों की पहचान के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जाए। गांवों और शहरों में विशेष शिविर आयोजित कर संभावित मरीजों की जांच सुनिश्चित की जाए और बीमारी की पुष्टि होने पर तत्काल उपचार शुरू किया जाए।


उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों की जांच के लिए आवश्यक उपकरणों जैसे एक्स-रे मशीन और रेडियोग्राफरों की उपलब्धता हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए। मरीजों की जल्द पहचान होने से समय पर उपचार शुरू होगा और संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि टीबी मरीजों को स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मिलने वाली पोषण सहायता और निर्धारित राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए। जिन गांवों और ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जाता है, वहां ग्राम सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़े।


प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा करते हुए श्री विकासशील ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की घर-घर जाकर जांच की जाए। महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हिमोग्लोबिन सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से किया जाए। जरूरत पड़ने पर गंभीर स्थिति वाली महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में भेजा जाए।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में सभी बच्चों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जाए। बीमारी से प्रभावित बच्चों को चिन्हित कर बड़े अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने अस्पतालों में उपचार करा रहे बच्चों की लगातार मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें समय पर उचित इलाज मिल सके। साथ ही सभी शिशुओं को निर्धारित समय पर जरूरी टीके लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों ने बैठक में राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now