नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवा शक्ति बनी सड़क सुरक्षा की प्रहरी, यातायात पुलिस ने 1000 से अधिक कैडेट्स को किया जागरूक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

युवा शक्ति बनी सड़क सुरक्षा की प्रहरी, यातायात पुलिस ने 1000 से अधिक कैडेट्स को किया जागरूक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स को दिए गए यातायात नियमों के प्रशिक्षण, बनाए गए यातायात पुलिस के ब्रांड एंबेसडर

बिलासपुर ACGN:- सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीसी एवं स्काउट गाइड के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 1000 से अधिक कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।


पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यशाला में युवाओं को सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।


कार्यशाला का आयोजन गुरु घासीदास विद्यालय बिलासपुर के रजत जयंती सभा कक्ष में किया गया, जहां एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में युवा वर्ग की भागीदारी अधिक दिखाई देती है, इसलिए युवाओं को विशेष रूप से जागरूक करना जरूरी है।


प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले नुकसान, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों के बारे में समझाया गया।


युवाओं में सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने, तेज गति से वाहन चलाने, कान में ईयरफोन लगाकर वाहन चलाने, नंबर प्लेट से छेड़छाड़, मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग और अमानक लाइट लगाने जैसी गलत आदतों से होने वाले हादसों के प्रति भी सचेत किया गया।


यातायात पुलिस अधिकारियों ने कैडेट्स को आधुनिक तकनीक आधारित कार्रवाई जैसे आईटीएमएस, नेक्स्ट जेन एम परिवहन, पीओएस मशीन और बॉडी वार्न कैमरा के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी।


अधिकारियों ने कहा कि युवा समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स को यातायात नियमों के पालन का संदेश आगे पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियारे सहित एनसीसी अधिकारियों, सेना स्टाफ, प्रशिक्षकों और बड़ी संख्या में कैडेट्स की उपस्थिति रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now