नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Writing
रायपुर, छत्तीसगढ़
चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
₹755 करोड़ की परियोजना से मजबूत होगी ऊर्जा सुरक्षा, उद्योग और रोजगार के अवसरों को मिलेगा बढ़ावा
जिला रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। लगभग 755 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि तीसरी रेल लाइन बनने से ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी। यात्री ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी, परिचालन संबंधी बाधाएं कम होंगी और भविष्य में नई यात्री सेवाओं के विस्तार का मार्ग भी खुलेगा। इससे आम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा देश की ऊर्जा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। यहां से निकलने वाला कोयला देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली उत्पादन और उद्योगों की जरूरतों को पूरा करता है। चांपा-कोरबा रेल खंड एसईसीएल और एमसीएल की खदानों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है।
तीसरी रेल लाइन के निर्माण से कोयला परिवहन क्षमता बढ़ेगी और देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत लॉजिस्टिक व्यवस्था तैयार होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया दूरदर्शी निर्णय है, जिससे माल परिवहन अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल रेल लाइन विस्तार नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास का माध्यम बनेगी। बेहतर रेल संपर्क से कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित आसपास के क्षेत्रों में उद्योगों को मजबूती मिलेगी, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को रेल क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता मिली है। प्रदेश में नई रेल लाइन, दोहरीकरण, तीसरी-चौथी लाइन और रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना विकास की 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं चल रही हैं। वर्ष 2014 तक प्रदेश में लगभग 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन थी, जो अब बढ़कर 2200 रूट किलोमीटर से अधिक होने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 में प्रदेश की रेल परियोजनाओं के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, जो वर्ष 2026-27 में बढ़कर 7470 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों को 1680 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाली परियोजना साबित होगी। मजबूत रेल नेटवर्क के माध्यम से छत्तीसगढ़ देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में अपनी भूमिका और अधिक प्रभावी ढंग से निभाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now