नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गजराज बांध को रायपुर की पेयजल जरूरतों का बड़ा आधार बनाने की पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गजराज बांध को रायपुर की पेयजल जरूरतों का बड़ा आधार बनाने की पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

230 एकड़ में फैले जलाशय को विकसित करने राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश, शहर को मिल सकती है नई जल सुरक्षा

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर की बढ़ती आबादी और भविष्य की पेयजल जरूरतों को देखते हुए गजराज बांध को शहर की जल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले गजराज बांध को विशाल पेयजल जलाशय के रूप में विकसित करने की संभावना पर चर्चा की है।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और अतिरिक्त कमिश्नर श्री विनोद पाण्डेय के साथ इस विषय पर विशेष बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिंचाई कार्यों में उपयोग नहीं हो रहे गजराज बांध की आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य कर इसे रायपुर शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण संसाधन बनाया जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि यदि इस बांध को पेयजल भंडार के रूप में विकसित किया जाता है तो इससे शहरवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी। बढ़ते शहरी विस्तार को देखते हुए जल संरक्षण और जल उपलब्धता के लिए ऐसे संसाधनों का बेहतर उपयोग समय की आवश्यकता है।
उन्होंने महापौर को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रायपुर शहर के लिए भविष्य की पेयजल सुरक्षा भी मजबूत हो सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने जल स्रोतों का पुनर्जीवन कर उनका उपयोग शहरी जरूरतों के लिए करना जल संकट की चुनौती से निपटने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। गजराज बांध का विकास होने पर यह रायपुर के लिए एक महत्वपूर्ण जल संसाधन साबित हो सकता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now