नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 20 जून को आएंगे ओड़िशा दौरे पर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 20 जून को आएंगे ओड़िशा दौरे पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज

मयूरभंज में विकास योजनाओं को लेकर जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां तेज

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 20 जून को एक दिवसीय ओड़िशा दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन और प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ओड़िशा भाजपा के प्रदेश महासचिव बीरांची त्रिपाठी ने संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी साझा की।
ओड़िशा ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून को सुबह 11.05 बजे मयूरभंज जिले के पहाड़पुर हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव पहाड़पुर स्थित गोसानी पीठ जाएंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों का अवलोकन करेंगे और करीब एक घंटे तक वहां रुकेंगे।
इसके पश्चात प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक दंडबोस में आयोजित ओड़िशा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री की यह यात्रा ओड़िशा के राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now