नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम मिला मां से, 4 घंटे की तलाश के बाद लौटी खुशियां – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम मिला मां से, 4 घंटे की तलाश के बाद लौटी खुशियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

रोते हुए मासूम को पुलिस ने संभाला, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस की पिंक पेट्रोल यूनिट ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भीड़ में बिछड़े एक मासूम बच्चे को उसकी मां से सुरक्षित मिलाया। बच्चे के मिलने के बाद मां के चेहरे पर राहत और खुशी की मुस्कान लौट आई।
जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को मरही माता मंदिर पॉइंट के पास पिंक पेट्रोल यूनिट को लगभग 4 से 5 वर्ष का एक बालक रोते हुए मिला। पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित अपने साथ लिया और प्यार से पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम आराध्य गुप्ता बताया, लेकिन घबराहट के कारण वह अपनी मां और घर की जानकारी नहीं बता पा रहा था।
पिंक पेट्रोल टीम ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार खोजबीन और पूछताछ के बाद बच्चे की मां पिंकी गुप्ता पति स्वर्गीय राजेश गुप्ता निवासी भैरव नगर, संतोषी नगर रायपुर, मेकाहारा परिसर के अंदर मिली।
महिला ने बताया कि वह इलाज के लिए मेकाहारा आई थी। इसी दौरान भीड़ के बीच बच्चा उसका हाथ छुड़ाकर कहीं चला गया, जिसके बाद वह पिछले कई घंटों से उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस टीम ने आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर महिला ने रायपुर पुलिस और पिंक पेट्रोल टीम का आभार जताया।
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें। पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now