काम के साथ परिवार के लिए समय निकालना जरूरी : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
‘प्रोजेक्ट शांति’ के तहत अधिकारियों को मिला वर्क-लाइफ बैलेंस का संदेश
रायपुर ACGN:- शासकीय जिम्मेदारियों के साथ व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने और मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल पर शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट शांति’ के तहत जिला अधिकारियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया।
रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित इस सत्र में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आत्म-समझ और कार्य-जीवन संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
सत्र में Humming Minds Life की प्रमुख मनोवैज्ञानिक सुश्री तनीषा पोद्दार ने अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियों और अभ्यासों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उपाय बताए।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। अधिकारी और कर्मचारी जब संतुलित जीवन जीते हैं तो वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा पाते हैं तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलती हैं।
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे कार्यालयीन समय में पूरी दक्षता और ईमानदारी से कार्य करें, समय पर कार्यालय आएं और समय पर घर जाकर परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालें।
कलेक्टर ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों में भी मानसिक स्वास्थ्य और वर्क-लाइफ बैलेंस से जुड़े सत्र आयोजित करने के लिए प्रेरित किया, जिससे कर्मचारियों के बीच सकारात्मक वातावरण तैयार हो सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


