रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर लगेगी प्रदर्शनी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
टाऊन हॉल कलेक्ट्रेट परिसर में 17 से 19 जून तक होगा आयोजन, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप करेंगे शुभारंभ
सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखेगी प्रदर्शनी में
रायपुर ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 17 जून से 19 जून 2026 तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाऊन हॉल में आयोजित होगी।

प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार 17 जून को वन एवं परिवहन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति

श्री सूर्यकांत राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
आयोजित प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बीते 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों, ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितकारी योजनाओं को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि आम नागरिक इस प्रदर्शनी का अवलोकन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक कर सकेंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


