रायपुर कलेक्टर की समय-सीमा बैठक में सख्ती, पेंशन प्रकरणों में देरी पर जताई नाराजगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की अब होगी रोजाना समीक्षा, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
लंबित मामलों पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का फोकस, आमजन की समस्याओं के समाधान पर जोर
रायपुर ACGN:- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए पेंशन प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन मामलों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान विभागवार पेंशन प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने उन अधिकारियों पर नाराजगी जताई, जिन्होंने अब तक अपना प्रोफाइल अपडेट नहीं किया है। उन्होंने सभी विभागों को लंबित प्रोफाइल और लॉगिन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि अब सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर शनिवार और रविवार को भी समीक्षा बैठक आयोजित कर शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में कृषि विभाग द्वारा ‘मेरा गांव मेरी पहचान’ अभियान के तहत आरंग विकासखंड के ग्राम रानीसागर पर तैयार वीडियो भी प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गांव में पिछले वर्ष ग्रीष्मकालीन धान की जगह लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा दिया गया, जिससे किसानों को फसल विविधीकरण और बेहतर आय का लाभ मिला।
इस अवसर पर एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


