नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 चोरी की बाइक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 चोरी की बाइक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाला आरोपी भी पकड़ाया, 5.20 लाख रुपए के वाहन जब्त
एंटी क्राइम यूनिट की कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप

रायपुर ACGN:- रायपुर शहर में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने दो वाहन चोरों सहित चोरी की बाइक खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 दोपहिया वाहन और घटना में प्रयुक्त एक वाहन सहित कुल 13 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने विशेष टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि थाना तेलीबांधा क्षेत्र में दो व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संतोष कुमार गुप्ता और असरफ अली को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के वाहनों को गुढ़ियारी निवासी फैजान खान को बेचते थे। पुलिस ने फैजान खान को भी चोरी का वाहन खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि चोरी के वाहनों के संबंध में थाना तेलीबांधा, खम्हारडीह और सरस्वती नगर में अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी की बाइक और घटना में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में वाहन चोरी करने वाले संतोष कुमार गुप्ता निवासी आदर्श नगर थाना पंडरी और असरफ अली निवासी फोकट पारा थाना गंज शामिल हैं। वहीं चोरी की बाइक खरीदने वाले फैजान खान निवासी कुंद्रापारा थाना गुढ़ियारी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now