छत्तीसगढ़ को मिला “कल्चरल टूरिज्म विनर” अवॉर्ड, पर्यटन क्षेत्र में बढ़ा प्रदेश का गौरव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़ पर्यटन
सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। गोवा में आयोजित प्रतिष्ठित इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को “कल्चरल टूरिज्म विनर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राज्य की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया।
कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्रियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन की उपलब्धियों और संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने पैनल डिस्कशन “हिडन इंडिया: उभरते पर्यटन गंतव्य किस प्रकार घरेलू पर्यटन विकास को गति दे रहे हैं” में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं और नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राज्य की जनजातीय संस्कृति, लोक कला, हस्तशिल्प, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों को पर्यटन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है।
इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सम्मान मिलने से पर्यटन विभाग, पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों और प्रदेशवासियों में खुशी का माहौल है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


