नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन आघात के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन आघात के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

1.295 किलो गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

रायगढ़ ACGN:- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 295 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 64 हजार 750 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवीन कुंजारा क्षेत्र में एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से घूम रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कुंजारा कॉलेज के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रूपसिंह सिदार पिता स्वर्गीय बुढन साय सिदार, उम्र 65 वर्ष, निवासी नवीन कुंजारा थाना लैलूंगा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.295 किलो गांजा बरामद हुआ।
मामले में आरोपी के खिलाफ थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव सहित प्रधान आरक्षक बृज किशोर गिरी, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं आरक्षक शशि भूषण उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now