बंदी संजय बघेल मौत मामला: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष, जांच जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा- उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी निष्पक्ष कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच
रायगढ़ ACGN:- थाना कोतरारोड क्षेत्र में आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार बंदी संजय बघेल की मृत्यु के मामले में रायगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रखा है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले की न्यायिक जांच जारी है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रही है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान थाना कोतरारोड परिसर के सीसीटीवी फुटेज मीडिया के सामने साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तारी से लेकर जेल भेजे जाने तक की पूरी प्रक्रिया में पुलिस द्वारा नियमों का पालन किया गया। पुलिस के अनुसार फुटेज में संजय बघेल के साथ सामान्य एवं मानवीय व्यवहार दिखाई दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक 10 जून को मुखबिर की सूचना पर अरसीपाली चौक के पास कार्रवाई करते हुए संजय बघेल को 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया था। कार्रवाई के बाद उसे दोपहर करीब 12:43 बजे थाना लाया गया और वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोपहर 2:15 बजे गिरफ्तारी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि थाना परिसर में संजय बघेल को पानी और भोजन उपलब्ध कराया गया। सीसीटीवी फुटेज में उसे परिजनों से बातचीत करते हुए भी देखा गया। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें चिकित्सक द्वारा उसे फिट बताया गया था।
पुलिस के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे संजय बघेल को न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद जेल दाखिल कराया गया था। वहीं बाद में उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। मामले में परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच भी की जा रही है।
रुपये लेने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू एवं आरक्षक शंभू चौहान को लाइन अटैच कर दिया है। शिकायत की जांच डीएसपी मुख्यालय द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिली चोटों को मृत्यु का कारण नहीं बताया गया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए आगे की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है।
जिला पुलिस रायगढ़ ने स्पष्ट किया है कि न्यायिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


